आप मानो या ना मानो रत्न और राशि में एक गहरा संबंध होता है। प्रत्येक रत्न एक निश्चिंत ग्रह को प्रदर्षित करता है। किन्तु कुछ रत्न एक या एक से अधिक ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते है। प्रत्येक रत्न में एक अलग प्रकार की ऊर्जा पायी जाती है। जो भी व्यक्ति इन रत्नों को धारण करता है उसके जीवन में कुछ ही समय में बदलाव आना प्रारंभ हो जाते है। जिससे उस व्यक्ति को अपने जीवन में असाधारण बदलाव देखने को मिलते है। किंतु प्रत्येक रत्न का अनुकूल तथा प्रतिकुल प्रभाव होता है।
Table of Contents
राशियों की सूची में पहली राशि मेष होती है। मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। वेस्टर्न एस्ट्रोलोजी के अनुसार जो भी व्यक्ति प्रत्येक वर्ष 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच या मघ्य में जन्म लेता है उनकी राशि मेष होती है और मंगल ग्रह उस राशि का स्वामी होता है। चूंकि मंगल ग्रह मेष राशि का स्वामी है इसलिए इस राशि में पैदा होने वाले जातक मिलनसार, बहिर्मुखी, सक्रिय और बुद्धिमान होते है। हम मेष राशि के महत्व के साथ-साथ मेष राशि के रत्न तथा उपयोगकर्ता पर इसके प्रभावो का वर्णन करेंगे।
इस ब्लोग में हम मेष राशि के लिए कौनसे रत्न भाग्यशाली है इस पर चर्चा करेंगें।
मेष राशि रत्न (Mesh rashi ratna)
यदि हम राशि को किसी मानव शरीर के रूप में देखें तो मेष राशि मानव के सिर की तरह ही शीर्ष स्थान पर होती है। सीधे शब्दो में कहे तो मेष राशि एक समझदार और गणनात्मक राशि है। यह अन्य दो अग्नि चिंहों, सिंह तथा धनु राशि की समग्र भावना को प्रदर्षित करता है जिसमें जुनून, महत्वकांक्षा तथा आकर्षण शामिल है।
हालाँकि, अग्नि अक्सर अरूचिकर परिणामों से जुडी होती है। मेष राशि के जातको में एक नकारात्मक बात यह होती है कि वह आवेग में आकर निर्णय लेते है। बार-बार आवेग में निर्णय लेने की आदत इनके जीवन को बुरी तरह से प्रभावित करती है जिससे उनके केरियर पर भी काफी बुरा प्रभाव पडता है। मेष राशि रत्न को धारण करने से उनमें एक नयीं ऊर्जा का संचार होता है जिससे वह व्यक्ति का दिमाग शांत होता है तथा यह रत्न उसको बुद्धिमानपूर्ण निर्णय लेने में मदद करता हैं।
मेष राशि के जातक गैरजिम्मेदार होने के साथ-साथ क्षणभंगुर भी होते है यह किसी भी रिश्ते को महत्व नहीं देते है इनके लिए धन कमाना ही सर्वोपरि होता है। इनका दबंग दृश्टिकोण इन्हे अपने जीवन में आगे बढने से रोकता है तथा अपने सहकर्मियों के बीच चुनौती पैदा करता है। मेष राशि रत्न आपके जीवन के प्राकृतिक आपदाओ या बाधाओं को दूर करने में आपकी सहायता करता है तथा आपको एक शांत व्यक्ति बनने में सहायता करता हैं।
Which Gemstone to Wear On Which Finger
मेष राशि के लिए भाग्यशाली रत्न है? (Mesh rashi walo ko konsa ratna pehne chahiye)
ऐसे कई रत्न है जो मेष राशि के जातको के लिए काफी उपयोगी हो सकते हैं। हालाँकि, चंद्र राशि के अनुसार, लाल मूंगा को मेष राशि के लिए काफी उत्तम रत्न माना जाता है। लाल मूंगा के अलावा, मेष राशि के लिए कई अन्य रत्न भी है, जिनमें प्राकृतिक जामुनिया, टोपाज, और हीरा शामिल है। आइए इनके बारे में विस्तार से पढते है। (mesh rashi ke liye konsa ratna pehne chahiye)
- लाल मूंगा रत्न
- जामुनिया रत्न
- टोपाज रत्न
- हीरा रत्न
लाल मूंगा रत्न
प्राक्रतिक लाल मूंगा मेष राशि के तहत पैदा हुए व्यक्तियों के लिए बहुत उपयोगी है। लाल मूंगा रत्न (Lal Moonga stone) मंगल ग्रह से निकटता से जुडा हुआ है, जो मेष तथा वृषभ राशि का स्वामी है। मेष राशि रत्न पहनने से आपको “मंगल दोष” जैसे हानिकारक प्रभावों को कम करने में मदद मिलती हैं। वैदिक ज्योतिष में लाल मूंगा साहस बढाने, क्रोध कम करने तथा मानसिक शांति देने के लिए आभूषण के रूप में पहनना काफी शुभ है।
जामुनिया रत्न
जामुनिया रत्न सबसे सुंदर रत्नों में से एक है और इसे मेष राशि के रत्न के रूप में भी पहना जाता है। इस रत्न को रेकी, आयुर्वेद और क्रिस्टल थेरेपी के चिकित्सकों द्वारा इसे अत्यधिक महत्व दिया जाता है। वैज्ञानिक क्षेत्रों में अपनी अप्रमाणित आध्यात्मिक शक्ति के बावजूद यह शरीर, आत्मा तथा मन को कई प्रकार के लाभ प्रदान करता हैं। विज्ञान जो कि केवल सत्यापन योग्य मापों पर ही विश्वास करता है, उसके लिए भी यह संशय पूर्ण बना हुआ है। समर्थको का तर्क यह है कि जामुनिया रत्न (Jamunia stone) के चिकित्सीय गुण प्रत्येक व्यक्ति में भिन्न-भिन्न होते है। यह आपके शरीर की आभा के अनुसार अपने आप को ढाल लेता है। जामुनिया के स्वास्थ्य लाभ कई है जिससे मेष राशि के जातको को अपने जीवन में अपेक्षा से अधिक वांछित परिणाम मिलते हैं।
टोपाज रत्न
हमारी सूची में मेष राशि के लिए एक और महत्वपूर्ण रत्न है जिसका नाम टोपाज है। पीला टोपाज चमकीला होने के साथ-साथ आकर्षण भी होता है। जो भी मेष राशि का जातक इस रत्न को ग्रहण करता है यह रत्न उसके आस-पास एक खुशनुमा माहौल बना देता है। पीला टोपाज जातक की आत्मा से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और उसे परम आराम की ओर निर्देषित करने में मदद करता है। यह जातक को उत्प्रेरित करने, निराशा के बोझ से उबरने, तनाव को दूर करने तथा दुखों को दूर करने के लिए प्रोत्साहित करता है। पीला टोपाज पहनने वाले को प्राकृतिक शिल्प कौशल में वृद्धि करने, एकाग्रता शक्ति को बढाने तथा अपने कार्य में फोकस करने में मदद करता है।
हीरा रत्न
हमारी सूची में मेष राशि के लिए आखरी रत्न हीरा है। हीरा अब तक पाए गए सबसे मूल्यवान रत्नों में से एक है और इसे मेष राशि का सबसे भाग्यशाली रत्न माना जाता है। हीरे की कठोरता राशि के आत्मविश्वास और शक्ति को पूरी तरह से प्रदर्षित करता है और हीरा पहनने वाले को आश्वस्त करता है कि किसी भी प्रकार का परिदृष्य चाहे कितना ही प्रतिकूलता से भरा क्यों न हो, आपको अपना संतुलन खोने से बचाता है। इस रत्न को पहनने से ध्यान केन्द्रित करने में मदद मिलती है। मेष राशि के जातक इस रत्न को पहनने से इसी की तरह चमकदार हो जाते है और यह रत्न मेष राशि वाले व्यक्तियों की ऊर्जा को उपयोगी प्रयासो में लगाने के लिए एक उत्कृष्ट माध्यम है। इसकी नेतृत्व क्षमता इसे उपयुक्त मेष राशि रत्न बनाती है।
कुंभ राशि वालों को कौन सा रत्न पहनना चाहिए
FAQ's
Que: मेष राशि वालों को कौन सी अंगूठी पहननी चाहिए
Ans : मंगल गृह से जुड़े होने के कारण मेष राशि वालो को मूंगा रतन पहनने के सलाह दी जाती है इस राशि का जातक मूंगा रत्न को सोने या तांबे कि अंगूठी में धारण कर सकते है।
Que: मेष राशि वालों को कौन सा मूंगा पहनना चाहिए
Ans : मेष राशि के जातकों को ग्रहो के लाभ और अन्य लाभों को प्राप्त करने के लिए लाल मूंगा पहनने की सलाह दी जाती है।
Que: क्या मेष राशि वाले पुखराज पहन सकते हैं
Ans : हाँ , मेष राशि वाले पुखराज पहन सकते है। क्योकि खगोलीय शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातको की कुंडली में नौवां और 12वां घर देवगुरु बृहस्पति से प्रभावित होता है। पुखराज रतन जिसको बृहस्पति का रतन भी कहा जाता है ज्ञान, समृद्धि, और शुभता का प्रतीक है अतः यह मेष राशि के जातको के शारीरिक विकाश और समृद्धि लाता है।
About The Author
Rashiratanbhagya is a trusted name in Natural Gemstones, Rudraksha, and Navratan (Rashi Stones), backed by over 50+ years of offline expertise and 17+ years of strong online presence. The company is dedicated to maintaining uncompromising quality standards, ensuring authenticity, and providing reliable customer support, reflecting its deep-rooted commitment to excellence and traditional values.

