वैदिक ज्योतिष के अनुसार जन्म कुंडली में स्थित ग्रहों की दशा का प्रभाव जातक के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर पड़ता है जैसे, सेहत, धन, यश, शिक्षा, व्यापार तथा कैरियर इत्यादि। यदि कोई ग्रह किसी व्यक्ति की कुंडली के गलत घर में विराजमान हो तो ऐसी स्थिति में जातक को कई प्रकार की समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है, जैसे धन एवं स्वास्थ्य की हानि, गृह क्लेश, इत्यादि। इस प्रकार की समस्याओं का निदान करने हेतु अक्सर ज्योतिषी किसी खास राशि रत्न को धारण करने की सलाह देते हैं। परंतु राशि रत्नों को धारण करने से पूर्व किसी ज्योतिषी से सलाह अवश्य लेनी चाहिए क्योंकि गलत रत्न को धारण करने से नुक्सान भी हो सकता है।
कन्या राशि
‘कन्या’ राशि चक्र की छठी राशि है। किसी भी साल में 23 अगस्त से 22 सितंबर के मध्य लेने वाले जातक कन्या राशि के माने जाते हैं।कन्या राशि को दक्षिण दिशा का द्योतक भी माना जाता है। इस राशि का चिन्ह एक कन्या है, जिसने अपने हाथ में फूलों की डाली पकडी हुई है। कन्या राशि का स्वामी ‘बुध’ ग्रह को माना जाता है। इस राशि के जातक सामान्यतः शर्मीले एवं संकोची स्वाभाव के होते हैं। इस राशि वाले व्यक्ति बहुत ही व्यावहारिक और शांत प्रवृत्ति के होते हैं। कन्या राशि के जातक स्वभाव से ज़िम्मेदार होते हैं और दूसरों की मदद करने को सदैव तत्पर रहते हैं। ये लोग मिलनसार एवं दूसरों के सुख में संतुष्टि प्राप्त करने वाले होते हैं। इस राशि के लोग मेहनती, बुद्धिमान एवं परिस्थितियों के हिसाब से निर्णय करने में माहिर होते हैं। कन्या राशि के जातक सामान्यतः सुर्खियों से दूर रहते हुए चुपचाप काम करना पसंद करते हैं।
कन्या राशि वालों को कौन सा रत्न पहनना चाहिए?
इस लेख में हम आपको कन्या राशि के लिए सबसे प्रभावशाली राशि रत्नों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन रत्नों को धारण करने से ना सिर्फ जातक की कुंडली में बुध ग्रह के दुष्प्रभाव कम होते हैं बल्कि उनको अपार सुख-संपत्ति भी प्राप्त होती है।
नीलम:
कन्या राशि का प्रमुख रत्न नीलम है। इस रत्न को धारण करने से इस राशि के जातकों के बौद्धिक शक्ति, याद्दाश्त और आत्म-सम्मान में वृद्धि होती है। नीलम रत्न को धारण करने से अनिद्रा, तनाव, और व्यग्रता आदि रोगों से भी निजात मिलती है। यह रत्न धारक के गले के चक्र पर प्रभाव डालता है जिससे धारक के आत्मविश्वास एवं वाक-कौशल में वृद्धि होती है। यह रत्न धारक को नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है और सकारात्मकता का संचार करता है। नीलम को धारण करने से धन एवं संपदा भी प्राप्त होती है। इस रत्न को धारण करने से जातक की नेतृत्व क्षमता बढ़ती है, व्यापार और कैरियर में नए अवसरों का सृजन होता है। नीलम को पहनने से जातक को पाचन-तंत्र, नेत्र रोग और सिरदर्द से भी मुक्ति मिलती है।
कन्या राशि के लिए अन्य भाग्यशाली रत्न
नीलम रत्न के अलावा भी अन्य कई ऐसे रत्न हैं जो कन्या राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभदायक एवं शुभ फल प्रदान करने वाले सिद्ध होते हैं। उन सभी रत्नों के बारे में हम नीचे आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं-
हेसोनाइट या गोमेद:
गोमेद रत्न भी कन्य राशि वाले व्यक्तियों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होता है। इसको धारण करने से कन्या राशि के जातकों की सोचने-समझने एवं निर्णय क्षमता में वृद्धि होती है। इस रत्न को पहनने से जातक का वैवाहिक जीवन सुखी बनता है एवं गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है। गोमेद को पहनने से आध्यात्मिकता में वृद्धि होती है और मानसिक शांति प्राप्त होती है। इसके अतिरिक्त इस रत्न को पहनने से थकान, आंतों के रोग, तथा त्वचा रोगों से छुटकारा मिलता है।
गार्नेट:
गार्नेट जिसको “रक्तमणि” के नाम से भी पुकारा जाता है को धारण करने से कन्या राशि के जातकों को अपने लक्ष्यों के निधार्रण एवं उनको प्राप्त करने में मदद मिलती है। इस रत्न को पहनने से जीवन में अपार सफलता मिलती है तथा धन और वैभव की प्राप्ति होती है। इस रत्न को पहनने से धारक का मूलाधार चक्र जागृत होता है जिससे धारक की रचनात्मकता, क्रियाशीलता एवं अंदरूनी शक्ति में बढ़ोतरी होती है।
सिट्रीन:
सिट्रीन को अक्सर ‘सुनेला’ या ‘सफलता का पत्थर’ आदि नामों भी पुकारा जाता है, कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। ऐसा माना जाता है कि सुनहला रत्न को धारण करने से कैरियर एवं व्यापार में तरक्की होती है और हर लक्ष्य प्राप्त होता है। इस रत्न को पहनने से मन प्रसन्न रहता है और परिवार में खुशियां आती हैं। सिट्रीन को पहनने से शरीर से अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, शरीर में चुस्ती-फुर्ती और चेहरे पर तेज आता है। ये रत्न पाचन तंत्र को दुरूस्त करता है।
ऐमेथिस्ट:
कन्या राशि वालों के लिए एमेथिस्ट या जमुनिया रत्न धारण करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। इस रत्न को धारण करने से बैचेनी, तनाव एवं अनिद्रा घटती है और मानसिक शांति प्राप्त होती है। एमेथिस्ट को पहनने से धारक को कई प्रकार की पुरानी लतों को छोडने में मदद मिलती है। यह रत्न जीवन में धन, वैभव एवं खुशियों की वृद्धि करने के लिए भी जाना जाता है।
मोती:
मोती भी कन्या राशि के लिए एक बेहद फायदेमंद रत्न है। यह रत्न धारण करने वालो मानसिक शांति मिलती है, चेहरे पर चमक आती है और उनकी खूबसूरती में वृद्धि होती है। यह रत्न आंखों और गले से संबंधित रोगों से निपटने में भी मदद करता है।
ब्लू टोपाज:
ब्लू टोपाज धारण करने से कन्या राशि के जातकों के साहस, शक्ति एवं एकाग्रता में वृद्धि होती है। ब्लू टोपाज धारण करने से कन्या राशि के जातकों के साहस, शक्ति एवं एकाग्रता में वृद्धि होती है। यह रत्न धारक की रचनात्मकता को बढ़ाता है और उसको नए कौशल सीखने में मदद करता है। इसके अलावा इस रत्न को पहनने से भूख बढ़ती है और तनाव घटता है।
हीरा:
कन्या राशि के जातक चाहें तो हीरा भी धारण कर सकते हैं। इस रत्न को पहनने से जीवन में अपार धन, वैभव और खुशियां आती हैं और तनाव कम होता है। ऐसा माना जाता है कि इसको पहनने से जातक को किडनी, त्वचा, मुख और तंत्रिका तंत्र से संबंधित रोगों में राहत मिलती है।
कन्या राशि के पुरूषों के लिए भाग्यशाली रत्न
ऐमरल्ड या पन्ना:
कन्या राशि के पुरूषों को अक्सर ज्योतिषियों के द्वारा पन्ना पहनने की सलाह दी जाती है। इस रत्न को पहनने से रक्त साफ होता है और एकाग्रता बढ़ती है। पन्ना रत्न पहनने से पारिवारिक रिश्ते मजबूत होते हैं और परिवार में खुशियां आती है। ये रत्न धन की आवक को भी बढ़ाता है।
कन्या राशि की महिलाओं के लिए भाग्यशाली रत्न
कन्या राशि की महिलाओं के लिए मोती, पेरिडोट, एवं कार्नेलियन आदि रत्नों को धारण करना बहुत ही लाभदायक सिद्ध होता है। नीचे हम इन सभी रत्नों के ज्योतिषीय फायदों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं-
पेरिडोट: कन्या राशि वाली महिलाएं पेरिडोट रत्न को धारण कर सकती हैं। इस रत्न को करूणा के पत्थर भी कहा जाता है। ये रत्न धारक को भावनात्मक संतुलन प्रदान करता है और भीतरी रूप से मजबूत और वाकपटु बनाता है। ये रत्न रिश्तों में शांति लाता है और समृद्धि प्रदान करता है।
कार्नेलियन: कार्नेलियन पत्थर कन्या राशि वाली महिलाओं को गुस्से एवं नकारात्मक भावनाओं से बचाता है और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि करता है। इसको पहनने से कमर दर्द, आर्थराइटिस और अवसाद आदि रोगों से भी मुक्ति मिलती है।
जरकन: कन्या राशि की महिलाएं यदि जरकन रत्न को पहनती हैं तो, उनका वैवाहिक जीवन सुखद बनता है, लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलती है और जीवन में अपार धन एवं वैभव आता है।
तो ये थे कन्या राशि के लिए लाभदायक कुछ महत्वपूर्ण राशि रत्न। आप भी इन रत्नों को धारण करके अपने किस्मत चमका सकते हैं। यदि आप इनमें से कोई रत्न खरीदना चाहते हैं तो आप राशिरत्नभाग्य से अपना मनचाहा रत्न उचित दाम पर प्राप्त कर सकते हैं।
About The Author
Rashiratanbhagya is a trusted name in Natural Gemstones, Rudraksha, and Navratan (Rashi Stones), backed by over 50+ years of offline expertise and 17+ years of strong online presence. The company is dedicated to maintaining uncompromising quality standards, ensuring authenticity, and providing reliable customer support, reflecting its deep-rooted commitment to excellence and traditional values.

