कौन से रत्न एक साथ पहने, कौनसे नहीं - यहाँ जाने

Rashi Ratan Bhagya
कौन से रत्न एक साथ पहने, कौनसे नहीं - यहाँ जाने

ज्योतिष के अनुसार जन्म के समय ग्रहों की स्थिति जीवन को गहराई से प्रभावित करती है। इन ग्रह दोषों का निवारण करने के लिए ज्योतिषियों के द्वारा रत्नों को धारण करने के सलाह दी जाती है। प्राकृतिक रूप से निर्मित रत्न ब्रह्मांडीय ऊर्जा से भरपूर होते हैं और सही तरीके से पहनने पर सकारात्मक प्रभाव देते हैं।

नवरत्न सबसे शक्तिशाली माने जाते हैं—माणिक, मोती, मूंगा, पन्ना, पुखराज, नीलम, गोमेद, लहसुनिया और हीरा। हर रत्न का प्रभाव अलग होता है और इसे कुंडली के अनुसार ही पहनना चाहिए। बिना सलाह या गलत संयोजन में रत्न पहनने से लाभ की जगह हानि हो सकती है, इसलिए रत्न धारण से पहले ज्योतिषीय परामर्श अनिवार्य है। आज हम बात करेंगे उन् रत्नो की जिन्हे आप एक साथ धारण कर सकते है।

पुखराज रत्न - किसे पहनना चाहिए, किसे नहीं, इसे पहनने के नियम, फायदे और नुकसान

किन रत्नो को एक साथ पहन सकते है? (kin ratno ko ek sath pahnana chahie)

निचे दिए गए रत्नो को आप एक साथ पहन सकते है व् इनके लाभ प्राप्त कर सकते है :

मूंगा और पुखराज

मूंगा और पुखराज दोनों ही बहुत ही आकर्षक और प्रभावशाली रत्न है। मूंगा रत्न पानी की गहराई में पाए जाना वाला रत्न है जो कोरल पोलिप्स नामक समुद्री जीवों से बने होते हैं। पानी में मिलने वाले इस रत्न को इसके पानी के समान गुणों के लिए जाने जाता है - शांत और घनघोर।

वहीँ दूसरी ओर पुखराज रत्न को पृथ्वी की गोद से खनन करके निकला जाता है व अपने सूरज के सामान पीले रंग, सौहार्द और साहस के लिए जाना जाता है।

इन् दोनों रत्नो के लाभ इन्हे बहुत ही शक्तिशाली रत्न बनती है और इसलिए अक्षर लोगो का यह प्रश्न रहता है की क्या हम पुखराज रत्न और मूंगा एक साथ पहन सकते हैं?

जी आप बिलकुल इन् दो रत्नो को एक साथ पहन सकते है।

माणिक रत्न - किसे पहनना चाहिए, किसे नहीं, फायदे, नुकसान और धारण करने की विधि

मूंगा और पुखराज एक साथ पहनने के लाभ (munga aur pukhraj ek sath pahan ke labh)

  • मंगल और बृहस्पति ग्रहो से होने वाले किसी बी परेशानी से राहत मिलेगी।
  • आत्मविश्वास बढ़ेगा।
  • विद्या, बुद्धि और ज्ञान को बढ़ावा देने हेतु, स्मृति और एकाग्रता में सुधार होगा।
  • आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
  • ऊर्जा के स्तर को संरक्षित कर, आपकी शारीरिक सहनशक्ति को बढ़ाएगा। साथी ही, इसके शारीरिक-सम्बन्धी फायदों में रक्तचाप को नियंत्रित करना और स्वस्थ रक्त परिसंचरण को बनाए रखना भी शामिल है।
  • तनाव और चिंता को कम करके विश्राम और आंतरिक शांति की भावना आएगी व भावनात्मक रूप से, यह रत्नो का संगम स्थिरता लाता है।
  • सिरदर्द, खांसी और बुखार जैसी बीमारियों से उबरने में सहायता करता है।

माणिक और पन्ना

माणिक रत्न अपने खून जैसे लाल रंग और पारदर्शिता के लिए बड़ा सरहाया जाता है। इस रत्न की खूबसूरती एक बहुत बड़ा कारन है की दुनिया भर के लोग इस रत्न को पहनने के इच्छुक रहते है। हालाँकि, इसकी सुंदरता इस रत्न के गुणों का बस एक पहलु है। सूर्य ग्रह से जुड़े होने के कारन, इस रत्न क ज्योतिषी में रत्नो का रत्न कहा जाता है। मन जाता है की इस रत्न की शक्ति इंसान को साहस देती है , उसमे नेतृत्व करने की क्षमता को बढाती है व पहनने वाले के जीवन में सफलता, धन और प्रचुरता लाती है।

पन्ना रत्न अपने गहरे हरे रंग से मन को लुभा लेता है। प्राचीन काल से इस रत्न को धन और नाम लेन की इसकी ऊर्जा की वजह से जाना जाता है। साथ ही इस रत्न की इंसान को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने की क्षमता भी इस रत्न को एक मूल्यवान रत्न बनाती है।

इन् दोनों रत्नो के रंग एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे लगते है, इन् दोनों की खूबसूरती के कारण इन्हे अक्सर एक साथ जेवर के रूप में पहना जाता है। ज्योतिष विद्या में भी इन् दोनों रत्नो को एक साथ पहनने पर लाभ प्राप्त होने के ही आसार नजर आते है।

जानिए इन् माणिक और पन्ना रत्नो को को एक साथ पहनने के लाभ

Rashi Ratan - राशि रत्न क्या है? जानें कौन सा रत्न किस राशि के लिए है फायदेमंद

माणिक और पन्ना रत्नो एक साथ पहनने के फायदे (manik aur panna ek sath pehne ke fayde)

  • मानसिक रूप से वृद्धि होगी।
  • आपके जीवन में प्रचुरता, भाग्य और विलासिता का आगमन होगा।
  • भावनात्मक रूप से मन को शांति मिलेगी। आप आंतरिक खुशी महसूस करेंगे ।
  • माणिक रक्त प्रवाह को बढ़ाती है, जिससे ऊर्जा का स्तर और जीवन शक्ति बढ़ती है। पन्ना प्रतिरक्षा प्रणाली को उत्तेजित करता है और शरीर को विषमुक्त करता है, जिससे समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है। माणिक और पन्ना एक साथ मिलकर शरीर में सामंजस्य और संतुलन की भावना को बढ़ावा देते हैं।
  • इन दोनों रत्नो का ताल मेल रिश्तो के ताल मेल को बढाकर, आपके नज़दीकी लोगो से प्यार को बढ़ाएगा।
  • माणिक और पन्ना के लाभ में मानसिक स्पष्टता और फोकस को बढ़ावा देना भी शामिल है।
  • साथ ही, आपको हृदय की समस्याएं, रक्त संबंधी विकार, श्वसन संबंधी समस्याएं, आंखों की समस्या, जोड़ों का दर्द, पेट और पाचन संबंधी समस्याएं और मासिक धर्म संबंधी समस्याएं, इन् सब में आराम मिलेगा।

नीलम और गोमेद

नीलम रत्न का स्वामी ग्रह शनि है। यह रत्न इस ेपहनने वाले के आत्मा विश्वास व एकाग्रता को बढ़ाता है। इस रत्न के सकारात्मक प्रभाव से आप अपनी ज़िन्दगी में शीतलता और धैर्य का अनुभव करेंगे।

गोमेद का स्वामी ग्रह राहु है जिसे नीलम के साथ पहना जा सकता है | इन् दोनों को एक साथ पहनने के कई लाभ पहनने वाले को प्राप्त होंगे।

नीलम और गोमेद रत्न के कई लाभ हो सकते है परन्तु इन्हे साथ में पहनने से पहले आपको किसी पंडित से सलाह अवस्य लेनी चाहिए।

नीलम और गोमेद एक साथ पहनने के फायदे (Neelam aur gomed ek sath pehne ke fayde)

पहनने वाले के अचानक भाग्य, धन और कामयाबी के अवसर लाता है।

  • स्वास्थ्य, संतान, मानसिक शांति, प्रतिष्ठा आदि के मामले में लाभ मिलता है।
  • शांति और शीतलता की भावना प्रदान करता है।
  • इन्हे पहनने वाले में इच्छाशक्ति बढ़ती है।
  • पहनने वाले को शक्ति, आत्मविश्वास और निडरता देकर उनके डर, चिंताओं और आत्म-संदेह को दूर करने में सहायता करते है।
  • प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार होता है।
  • मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

पन्ना और हीरा

पन्ना रत्न को मई में जन्म लेने वालों के लिए सबसे बड़ा रत्न माना जाता है। इस रत्न की खासियत ज्योतिष विद्या के अनुसार इसकी ऊर्जा से इससे पहने वालों को होने वाले शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक लाभो में है। यदि आप ऐसी ताकत की तलाश में हैं जो आपके जीवन को बदल सके और आपको अधिक आत्मविश्वासी और परिपक्व बनने में मदद कर सके, तो पन्ना स्टोन आपके लिए बिल्कुल उपयुक्त है।

हीरा सभी नवरत्नों में सबसे ज्यादा शक्तिशाली माना जाता है क्यूंकि इस रत्न को किसी ओर रत्न से तोडा नहीं जा सकता है। मोह स्केल पर हीरे की कठोरता 10 होती है, जो की सबसे ज्यादा है। साथ ही हीरे की कई लाभ है। मन जाता है की हीरा आपकी ज़िन्दगी में धन और सफलता लाता है व आपको ओर आपकी त्वचा स्वस्थ व परितप्त बनाता है।

पन्ना और हीरा एक साथ पहनने के लाभ (Panna aur Heera me ek sath pehne ke fayde)

  • बुद्धि और तार्किक कौशल में सुधार होगा।
  • आर्थिक समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।
  • संचार कौशल की रचनात्मकता को बढ़ायेगा। भाषण और अभिव्यक्ति में सुधार होगा व विचारों में स्पष्टता आएगी।
  • आत्मविश्वास और आत्मसम्मान में बढ़ावा होगा।
  • व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों तरह से रिश्तों में सुधार होगा चूँकि सद्भाव, समझ, वफादारी और प्रतिबद्धता का आगमन होगा।
  • शारीरिक रूप से बेहतर पाचन, स्वस्थ अंग, बढ़ी हुई ऊर्जा व बेहतर प्रतिरक्षा प्रणाली का लाभ होगा।

कौन-से रत्न एक साथ नहीं पहनने चाहिए? (konse ratan ek sath nihi pahne chahiye)

रत्नो को एक साथ पहनने से जितने लाभ होते है उतने की नुकसान भी हो सकते है। ज्योतिषियों के अनुसार दो रत्नो से ज्यादा रत्न एक साथ पहनने से इन् रत्नो का नकारात्मक प्रभाव ज्यादा पढ़ सकता है, इसलिए कोशिश करे की आप ज्यादा से ज्यादा एक समय पर दो ही रत्न एक साथ पहने। इस बात का ध्यान रखना भी आवश्यक है की आप किन दो रत्नो को एक साथ पहन रहे है।

हमने नीचे उन रत्नों के जोड़े का उल्लेख किया है जिन्हें आपको कभी भी एक साथ नहीं पहनना चाहिए

  • माणिक रत्न को हीरा और नीलम के साथ न पहने। माणिक का स्वामी ग्रह सूर्य है व हीरा का शुक्र और नीलम का शनि है, इन् ग्रहो का साथ नकारात्मक हो सकता है। साथ ही, माणिक के साथ गोमेद व लहसुनिया भी नहीं पहनना चाहिए क्यूंकि इनकी ग्रह राहु और केतु है जो की ज्योतिष ज्ञान में नकारात्मक व भारी ग्रह माने जाते है।
  • पन्ना रत्न को पुखराज रत्न के साथ न पहने साथ ही इसे मूंगा और मोती के साथ पहनने से भी बचे। पन्ना रत्न बुध ग्रह का रत्न है। पुखराज का स्वामीग्रह गुरु है बुध व मूंगा का मंगल और मोती का चन्द्रमा।
  • मोती को गोमेद के साथ पहनने से बचे। साथ ही इसे हीरा, पन्ना, नीलम और लहसुनिया के साथ पहने से पहले भी कुंडली जांच करने की सलाह दी जाती है।
  • मंगल के रत्न लाल मूंगा को पन्ना, गोमेद, हीरा, नीलम और लहसुनिया, इनमे से किसी भी रत्न के साथ न पहने।
  • यदि आपने पुखराज रत्न को पहना हुआ है तो हीरा, पन्ना, नीलम और गोमेद नहीं पहनना चाहिए।
  • नीलम रत्न को माणिक, मूंगा, मोती और पुखराज के साथ पहनने से बचे ।
  • गोमेद के साथ माणिक रत्न, मूंगा, मोती और पुखराज को पहनने से नुकसान की सम्भाना है।
  • लहसुनिया रत्न को माणिक, मूंगा, पुखराज और मोती के साथ पहनने से आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पद सकते है।
  • हीरा के साथ माणिक, मोती, मूंगा और पुखराज धारण नहीं करना चाहिए।

ज्योतिष विद्या के अनुसार आपकी कुंडली में ग्रहो की स्थिति से यह तय होता है की आपको किन दो रत्नो को पहनने से लाभ होंगे। ऐसा संभव है की आपके ग्रहों की दशा आपको ऐसे रत्न पहनने की भी अनुमति दे दे जिन्हे आमतौर पर एक साथ पहनने से परहेज करने के लिए कहा जाता है। हालाँकि, ज्यादार ऐसा नहीं होता है और उल्लेखित इन् रत्नों को एक साथ नहीं पहनना चाहिए।

निष्कर्ष

रत्न केवल आभूषण नहीं हैं, बल्कि ये ब्रह्मांडीय ऊर्जा का एक शक्तिशाली माध्यम हैं। जब दो अनुकूल रत्नों को सही विधि और कुंडली के अनुसार धारण किया जाता है, तो ये जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता के द्वार खोल सकते हैं। वहीं, गलत संयोजन (Incompatible Combinations) में रत्न पहनने से इसके विपरीत या नकारात्मक परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं।

इसलिए, किसी भी रत्न को एक साथ धारण करने से पहले अपनी कुंडली का गहन विश्लेषण करवाएं और हमेशा प्रमाणित एवं प्राकृतिक रत्नों का ही चयन करें।

नोट: अपनी राशि और ग्रहों की स्थिति के अनुसार सही परामर्श पाने और लैब-प्रमाणित (100% Original) रत्न खरीदने के लिए आज ही राशि रत्न भाग्य के विशेषज्ञ ज्योतिषियों से संपर्क करें।

Back to blog

About The Author

Rashi Ratan Bhagya

Rashiratanbhagya is a trusted name in Natural Gemstones, Rudraksha, and Navratan (Rashi Stones), backed by over 50+ years of offline expertise and 17+ years of strong online presence. The company is dedicated to maintaining uncompromising quality standards, ensuring authenticity, and providing reliable customer support, reflecting its deep-rooted commitment to excellence and traditional values.

Read our related blog:

Unique Rakhi Gift Ideas This Raksha Bandhan Gifts

Unique Rakhi Gift Ideas This Raksha Bandhan Gifts

Festival season is here and Rakshabandhan is one of our most beloved festivals. This festival is not an occasion but a feeling of love and care, which is tremendously shown on this special day, no matter if isn't shown the...

Continue Reading
White Coral: Benefits, Who can Wear and How to Wear?

White Coral: Benefits, Who can Wear and How to Wear?

White Coral Gemstones are beautiful and are known all over the world for their eye-catching appearance. Because of the beauty of this stone, people wear this stone highly as jewelry. Even these stones are used to mount in decorative pieces...

Continue Reading
How to Remove Scratches from a Gemstone?

How to Remove Scratches from a Gemstone?

When gemstones have scratches, it becomes a whole new tragic narrative since they are expensive to buy. But do not fret. Here is the ideal blog post for you with instructions on how to remove scratches and preserve your stones...

Continue Reading