16 मुखी रूद्राक्ष के फायदे तथा नुकसान और धारण करने की विधि

Mukul Vashishth
16 मुखी रूद्राक्ष के फायदे तथा नुकसान और धारण करने की विधि

16 मुखी रुद्राक्ष सिर्फ एक पवित्र मनका नहीं है, यह भगवान शिव और भगवान राम, दोनों की दिव्य ऊर्जा का संगम है। यह रूद्राक्ष धारक के भीतर आध्यात्मिकता, साहस और सकारात्मकता बढ़ाता है। जीवन में उलझनें हों, करियर में रुकावट हो या रिश्तों में असंतुलन, यह रुद्राक्ष हर परिस्थिति में आपका मार्गदर्शन करता है। 16 मुखी रुद्राक्ष मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन को बढ़ाने तथा नकारात्मक ऊर्जा से बचाव का भी शक्तिशाली माध्यम है। इस लेख में हम आपको 16 मुखी रूद्राक्ष के फायदे तथा धारण करने के नियम बताने जा रहे हैं।

16 मुखी रुद्राक्ष क्या है?

जिस रूद्राक्ष की सतह पर 16 स्पष्ट प्राकृतिक रेखाएं या मुख बने हुए होते उसको सोलह मुखी रूद्राक्ष के नाम से जाना जाता है। यह रुद्राक्ष एक शक्तिशाली बीज है, जो अधिकतर नेपाल में पाया जाता है। 

क्यों इतना विशेष है 16 मुखी रुद्राक्ष?

16 मुखी रुद्राक्ष चंद्रमा द्वारा शासित और भगवान महाकाल के आशीर्वाद से युक्त है। यह सोलह कलाओं का प्रतीक है, जो मनुष्य को सिद्धि, शक्ति, साहस और आत्म-नियंत्रण प्रदान करती हैं।

इसके साथ ही भगवान राम की कृपा धारणकर्ता पर बनी रहती है। कहा जाता है कि यह रुद्राक्ष पहनने वाला व्यक्ति अपने जीवन में विजय, सम्मान और नेतृत्व के गुणों को पाता है।

16 मुखी रुद्राक्ष के फायदे 

16 मुखी रूद्राक्ष के मुख्य फायदे निम्नलिखित हैं-

  1. आध्यात्मिक विकास में तेजी
    ध्यान और साधना में उपयोग करने पर यह रुद्राक्ष फोकस, अंतर्दृष्टि और आध्यात्मिक ऊर्जा को तेज़ी से बढ़ाता है।

  2. निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है
    इसे पहनने से आत्मविश्वास, हिम्मत और सही निर्णय लेने की क्षमता स्वाभाविक रूप से मजबूत होती है।

  3. नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा
    यह एक ऊर्जा शील्ड की तरह काम करता है, जो नेगेटिव वाइब्स से बचाकर मन और आभा को स्थिर और सुरक्षित रखता है।

  4. करियर और व्यापार में वृद्धि
    रुकावटें दूर होती हैं, अवसर आकर्षित होते हैं और प्रगति का मार्ग खुलता है। मनी-मैगनेट ब्रेसलेट के साथ पहनने पर इसका प्रभाव और बढ़ सकता है।

  5. रिश्तों में सुधार
    यह घर में सामंजस्य, समझ और शांति को बढ़ाता है, जिससे तनाव और मतभेद कम होते हैं।

  6. मानसिक शांति और स्पष्टता
    ध्यान के दौरान गहरी शांति, स्थिरता और मन की स्पष्टता प्रदान करता है। लावा स्टोन व रुद्राक्ष ब्रेसलेट के साथ इसका प्रभाव और तीव्र हो सकता है।

  7. स्वास्थ्य और ऊर्जा में सुधार
    शरीर की ऊर्जा को संतुलित करता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और भावनात्मक स्वास्थ्य को मजबूत करता है।

कौन पहन सकता है 16 मुखी रुद्राक्ष?

इस रूद्राक्ष को कोई भी व्यक्ति पहन सकता है जिसको जीवन में स्थिरता, सुरक्षा और मानसिक शांति चाहिए , इसके अलावा इस रूद्राक्ष को धारण करना निम्नलिखित व्यक्तियों के लिए भी फायदेमंद है-:

  • बिजनेस करने वाले
  • नेता या मैनेजर्स
  • विद्यार्थी
  • ध्यान या योग करने वाले
  • पारिवारिक समस्याओं से गुज़रने वाले
  • नई नौकरी/बिजनेस शुरू करने वाले

16 मुखी रुद्राक्ष का शासक ग्रह

चंद्रमा (Moon)
यह मानसिक संतुलन, भावनात्मक नियंत्रण और शांति देता है।
कमजोर चंद्रमा वालों के लिए यह विशेष रूप से लाभदायक है।

16 मुखी रुद्राक्ष का देवता कौन है?

सोलह मुखी रूद्राक्ष का संबंध भगवान राम से माना जाता है। यह रुद्राक्ष धारक को साहस, धैर्य और नैतिकता की शक्ति प्रदान करता है।

16 मुखी रुद्राक्ष कैसे पहनें? (सही विधि)

स्टेप 1: शुभ दिन चुनें

सोमवार या ज्योतिषी के द्वारा बताए गए दिन।

स्टेप 2: शुद्धिकरण प्रक्रिया

सर्वप्रथम रूद्राक्ष को गंगा जल तथा पंचामृत से धोएं तथा साफ कपड़े से पोछ लें। 

स्टेप 3: ऊर्जा जागरण

 इसके पश्चात इस रूद्राक्ष को भगवान शिव की तस्वीर अथवा शिवलिंग के समक्ष रखें। और “ॐ राम रामाय नमः” या “ॐ ह्रीं हूम नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।

स्टेप 4: पहनने की विधि

इसे दिल के पास त्वचा से स्पर्श करते हुए लॉकेट या माला के रूप में पहनें।

स्टेप 5: नियमित देखभाल

रसायनों, साबुन या भारी काम के दौरान न पहनें।

असली 16 मुखी रुद्राक्ष की पहचान

सोलह मुखी रूद्राक्ष के पूर्ण लाभ तभी प्राप्त करने हेतु इसका असली होना अनिवार्य है। नीचे हम आपको असली सोलह मुखी रूद्राक्ष की पहचान बताने जा रहे हैं

  • 16 स्पष्ट धारियां
  • पानी में डूबता है
  • प्राकृतिक खुरदरी बनावट
  • थोड़ा भारी और साइज में समान

नेपाल का रुद्राक्ष सबसे ज्यादा प्रभावी माना जाता है।

16 मुखी रुद्राक्ष की कीमत

सोलह मुखी रूद्राक्ष एक अत्यंत दुर्लभ रुद्राक्ष है, इसलिए इसकी कीमत अधिक होती है। इस रूद्राक्ष की कीमत उसके आकार तथा उत्पत्ति के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। सामान्यतः नेपाली रूद्राक्ष की कीमत इंडोनेशियन रूद्राक्ष से अधिक होती है।

सामान्य रेंज: ₹15,000 – ₹50,000+
कीमत गुणवत्ता, आकार और प्रमाणिकता पर निर्भर करती है।

असली सोलह मुखी रूद्राक्ष को सदैव किसी प्रमाणित विक्रेता से ही खरीदें।यदि आप असली 16 मुखी रूद्राक्ष खरीदना चाहते हैं तो राशिरतनभाग्य सबसे अच्छा विकल्प है। यहां आपको सौ प्रतिशत असली लैब सर्टिफाईड नेपाली एवं इंडोनेशियाई रूद्राक्ष उचित दाम पर प्राप्त होंगे।

निष्कर्ष

16 मुखी रुद्राक्ष आपके जीवन में साहस, शांति, सुरक्षा और आध्यात्मिक उत्थान लाता है। यदि आप इसे श्रद्धा और सही विधि से पहनते हैं, तो यह जीवन में गहरा परिवर्तन ला सकता है। यह रुद्राक्ष दुर्लभ है, इसलिए इसे भरोसेमंद स्रोत से खरीदना आवश्यक है।लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात है, आपकी श्रद्धा और आपका आत्मविश्वास ही इसके प्रभाव को बढ़ाते हैं।

Back to blog

About The Author

Mukul Vashishth

Mukul Vashishth

Mr. Mukul Vashishth is an experienced Content Writer with over 7 years in the industry. He has worked with leading media, Gemstone, Jewelery(e-commerce), and digital marketing companies,creating impactful and SEO-friendly content. At Rashi Ratan Bhagya, he blends creativity with clarity to craft engaging blogs, and website content to inform and inspire readers.

Read our related blog:

Role and Meaning of Saturn in Lal Kitab

Role and Meaning of Saturn in Lal Kitab

A benefic Saturn gives maturity, stability, discipline, and long-term success to the person. These individuals may rise slowly in life but gain respect through perseverance. A weak or afflicted Saturn will bring delays, fear, loneliness, repeated struggles, financial pressure, or...

Continue Reading
Which gemstone is Best for Astrology: Blue Sapphire or Neeli?

Which gemstone is Best for Astrology: Blue Sapphire or Neeli?

There is a long-standing use of Gemstones in Vedic Astrology as tools to help alleviate Planetary Imbalances and support Life's Journey. The strongest and the quickest acting Gemstone for Saturn (Shani) according to all Gemstones used in Astrology is the...

Continue Reading
Role and Meaning of Jupiter in Lal Kitab

Role and Meaning of Jupiter in Lal Kitab

Jupiter is considered a pure and sattvic planet. It does not support shortcuts, dishonesty, or unethical behaviour. Lal Kitab clearly states that Jupiter rewards only those who follow righteous paths and maintain humility.This planet works slowly but steadily.

Continue Reading