वैदिक ज्योतिष के अनुसार जन्म कुंडली में स्थित ग्रहों की दशा का असर किसी जातक के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर पड़ता है जैसे, सेहत, धन, यश, शिक्षा, व्यापार तथा कैरियर इत्यादि। परंतु यदि ग्रहों की दशा खराब हो या कोई ग्रह किसी व्यक्ति की कुंडली के गलत घर में विराजमान हो तो ऐसी स्थिति में जातक को कई प्रकार की समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है जैसे धन एवं स्वास्थ्य की हानि, गृह क्लेश, दुर्घटना इत्यादि। इस प्रकार की समस्याओं का निदान करने हेतु अक्सर ज्योतिषी किसी राशि रत्न को धारण करने की सलाह देते हैं। ये रत्न किसी खास ग्रह से जुड़े दुष्प्रभाव को कम करने में मददगार सिद्ध होते हैं, परंतु राशि रत्नों को धारण करने से पूर्व किसी ज्योतिषी से सलाह अवश्य लेनी चाहिए क्योंकि गलत रत्न को धारण करने से नुक्सान भी हो सकता है।

सिंह राशि रत्न- Singh Rashi Ratna

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी वर्ष के 23 जुलाई से 22 अगस्त के दौरान जन्म लेने वाले जातक ‘सिंह राशि’ के माने जाते हैं। ये राशि चक्र की पांचवी राशि है। सिंह राशि का स्वामी ‘सूर्य’ ग्रह को माना जाता है और इस राशि का प्राकृतिक तत्व ‘अग्नि’ है। इस राशि के जातक सामान्यतः बेहद तेजस्वी, साहसी,दानवीर, वफादार, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। ये लोग भीड़ से अपनी अलग पहचान बनाते हैं और अक्सर उच्च पदों पर आसीन होते हैं। उच्च शिक्षा, कैरियर तथा व्यापार में भी इनको सफलता प्राप्त होती है। ये लोग सामान्यतः बड़े दिलवाले होते हैं, परंतु अग्नि तत्व की प्रधानता होने के कारण इस राशि के जातक कई बार अत्यधिक क्रोधी, अडियल और जल्दबाजी में फैसले लेने वाले भी हो सकते हैं।

सिंह राशि के लिए 8 भाग्यशाली रत्न- Singh Rashi ke liye 8 Bhagyashali Ratna

Singh rashi ko konsa ratna pehne chahiye - यहां हम आपको सिंह राशि के लिए ज्योतिषीय रूप से लाभदायक कुछ राशि रत्नों की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनको पहनकर आप कई प्रकार की ज्योतिषीय और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं।

  1. माणिक - Manik
  2. टाइगर आई - Tiger's eye
  3. सिट्रीन - Citrine
  4. टोपाज - Topaz
  5. गार्नेट - Garnet
  6. ग्रीन एवेंचुराइन - Green Aventurine
  7. सनस्टोन - Sunstone
  8. एक्वामरीन - Aquamarine

Manik

माणिक:- सिंह राशि के जातकों के लिए माणक जिसे रूबी के नाम से भी जाना जाता है सबसे प्रभावशाली एवं प्रमुख राशि रत्न है। माणक को रत्नों का राजा भी कहा जाता है। माणिक जुलाई महीने का भी मुख्य राशि रत्न है, और यह सूर्य ग्रह से संबंधित सभी प्रकार के दोषों का निवारण करने में सक्षम है। इसलिए अधिकांश ज्योतिषी द्वारा सिंह राशि के जातकों को इस रत्न को धारण करने की सलाह दी जाती है। इस रत्न को धारण करने से जातक का मूलधारा चक्र जाग्रत होता है जिससे उसके आत्मविश्वास, और याद्दाश्त में वृद्धि होती है। माणक को पहनने से जातक के उसके परिवार तथा मित्रों के साथ रिश्ते सुधरते हैं और गृह क्लेश दूर होता है। इससे रचनात्मकता मे वृद्धि होती है और धन-संपदा बढ़ती है। यह रत्न धारक को हृदय रोगों से बचाता है और नकारात्मकता को दूर करता है।

Also Read: – Vrishabh rashi walon ko kaun sa ratna pahnana chahie

टाइगर आई:-  टाइगर आई, सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत ही प्रभावशाली रत्न है। इसको धारण करने से जातक की आध्यात्मिकता में वृद्धि होती है और आंखों के मध्य में स्थित ’आज्ञा चक्र’ जागृत हो जाता है। यह रत्न तनाव, अनिद्रा एवं व्यग्रता को घटाता है। इसके अलावा यह रत्न धारक को कमर एवं जोडों के दर्द से भी निजात दिलाता है।

सिट्रीन:- सिंह राशि के जातकों के लिए सिट्रीन या सुनेला भी शुभ फल देने वाला रत्न है। सिट्रीन को अक्सर मर्चेट स्टोन भी कहा जाता है, ऐसा माना जाता है कि इस रत्न को धारण करने से व्यापार एवं कैरियर में फायदा होता है। यह रत्न जातक में पाचन तंत्र को दुरूस्त करता है और आर्थराइटिस आदि रोगों से बचाता है। इस रत्न को धारण करने से धन एवं वैभव में वृद्धि होती है और परिवार में अपार खुशियां आती हैं ।

टोपाज:- ज्योतिष के अनुसार टोपाज रत्न लगभग सभी अग्नि तत्व वाली राशियों के लिए एक बेहतरीन एवं शुभ रत्न साबित होता है। अतः यह सिंह राशि के जातकों के लिए भी बहुत ही शुभ राशि रत्न है। यह रत्न कई अलग-अलग रंगों में आता है। इस रत्न को धारण करने से बढ़ती उम्र के प्रभाव कम होते हैं। इसके अलावा यह रत्न अनिद्रा, पाचन तंत्र एवं श्वसन तंत्र संबंधी समस्याओं को भी घटाता है। टोपाज को पहनने से उच्च रक्तचाप से ग्रस्त मरीजों को भी लाभ होता है।

गार्नेट:- सिंह राशि के जातक यदि चाहें तो गार्नेट भी धारण कर सकते हैं। गार्नेट रत्न को धारण करने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है और जातक को जीवन के हर क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त होती है। यह रत्न रक्त को शुद्ध करता है और आर्थराइटिस एवं वेरीकोज वेन्स आदि व्याधियों को दूर करता है। यह रत्न धारक को नकारात्मक शक्तियों और दुर्घटनाओं से भी बचाता है।

People also ask: – Can Women or Ladies wear Rudraksha

ग्रीन एवेंचुराइन:-  सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रीन एवेंचुराइन को धारण करना भी लाभदायक है। यह रत्न धारक को चुस्त एवं चौकन्ना बनाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसके अलावा यह हृदय रोग एवं नेत्र रोग के इलाज में भी सहायक सिद्ध होता है।

सनस्टोन:-  सिंह राशि के जातकों को कई बार सनस्टोन पहनने की सलाह भी दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि यह रत्न सूर्य ग्रह की शक्तियों से भरपूर है और इसको पहनने वाले के व्यक्तित्व मे चमक और तेज उत्पन्न होता है। सनस्टोन को धारण करने से शरीर के सभी चक्र जागृत हो जाते हैं। यह रत्न मोटापे एवं कोलेस्ट्रॉल को घटाने में सहायता करता है और शरीर में नव-ऊर्जा का संचार करता है। इसके अलावा गले से संबंधित रोगों को कम करने में भी यह रत्न सहायक माना जाता है।

एक्वामरीन:- सिंह राशि के जातक चाहें तो एक्वामरीन रत्न को भी धारण कर सकते हैं। यह रत्न दुर्भाग्य को दूर करता है और सौभाग्य को बढ़ाता है। यह रत्न धारक को दांतों के दर्द, खांसी एवं नेत्र संबंधी रोगों से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा यह रत्न शरीर में हार्मोन के बैलेंस को बनाये रखता है और त्वचा रोगों से बचाता है। एक्वामरीन रत्न को सदियों से धन-संपदा तथा खुशियों में वृद्धि करने वाले रत्न के रूप में भी जाना जाता है।

सिंह राशि के पुरुषों के लिए भाग्यशाली रत्न

ब्लैक ओनिक्स:- सिंह राशि के पुरूषों के लिए ब्लैक ओनिक्स जिसे ‘काला गोमेद’ भी कहा जाता है। बहुत ही शुभ और बढ़िया फल देने वाला रत्न माना जाता है। यह भी जुलाई माह का आधिकारिक बर्थस्टोन माना जाता है, अतः इस रत्न को धारण करने से इस राशि के पुरूषों का तनाव कम होता है शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। यह रत्न को बुद्धिमत्ता एवं एकाग्रता को बढ़ाता है और सही निर्णय लेने में मदद करता है। यह रत्न जातक को किडनी एवं नेत्र संबंधी रोगों से भी बचाने में सहायक सिद्ध होता है।

People Also Search For - Lucky Gemstones For Leo | Singh Rashi Stone

सिंहराशि की महिलाओं के लिए भाग्यशाली रत्न

पेरिडोट या मनी स्टोन: - सिंह राशि की महिलाओं के लिए पेरिडोट अत्यंत लाभदायक एवं शुभ फल देने वाला रत्न माना जाता है। इसको मनी स्टोन अर्थात धन का पत्थर भी कहा जाता है। पेरिडोट शब्द ग्रीक भाषा के पेरिडोना से उत्पन्न हुआ है जिसका अर्थ है ‘भरपूर या खूब सारा’। वैदिक ज्योतिष के अनुसार ये हरे रंग का रत्न, पहनने वाले व्यक्ति को भरपूर लाभ एवं खुशियां देता है और धन के अभाव से बचाता है। इस रत्न को धारण करने से जातक के शरीर से अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और चेहरे पर तेज एवं चमक आती है। ये रत्न धारक को फेफडो, आंतों, एवं त्वचा से संबंधित रोगों से भी बचाता है। यह रत्न जातक के जीवन में खुशियों एवं समृद्धि को बढ़ाता है और ईष्या एवं द्वेष जैसी नकारात्मक भावनाओं को दूर करता है।

Find Suitable Gemstone based on Birth Chart